रांची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के राजू शनिवार को रांची पहुंचे वह 6 दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 8 जून से कई जिलों में पार्टी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे
प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं 8 जून सुबह 10 बजे सिमडेगा में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक शाम 4 बजे चाईबासा में पेसा नियमों पर विचार विमर्श 9 जून रामगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक दोपहर 3 बजे बोकारो में “संविधान बचाओ रैली को संबोधित करेंगे
10 जून लातेहार में दोपहर 3 बजे संविधान बचाओ रैली और बैठकें
11 जून सुबह 11 बजे रांची में पेसा कानून पर विमर्श और एससी नेताओं के साथ बैठक 12 जून लोहरदगा और गुमला में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठकें 12 जून रात 9 बजे- रांची से हैदराबाद रवाना होंगे