पीलीभीत जनपद की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नदी में बुधवार देर शाम से जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। जिससे धनाराघाट के पेंटून पुल पर से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है वहीं पेंटून पुल पर तैनात मुंशी बबलू मांझी ने हमें जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग पीलीभीत के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी के आदेशानुसार सुरक्षा कारणों के चलते पेंटून पुल पर से आवागमन अंतिम रूप से बंद कर दिया गया है आगे उन्होंने कहा कि अगर शुक्रवार शाम तक शारदा नदी का जलस्तर कम नहीं हुआ तो बाढ़ की आंशका को देखते हुए मजबूरन 14 जून को पेंटून पुल को हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा
Rpt Ranjeet Singh Bhinder
मो 7830773334
बबलू मांझी मुंशी पेंटून पुल
मो +919997553518