Type Here to Get Search Results !

रांची प्रतीक ऑटोमोबाइल्स में ठगी को लेकर हंगामा ग्राहकों ने जीप में लगाई आग



रांची चुटिया थाना क्षेत्र स्थित प्रतीक ऑटोमोबाइल्स में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब ठगी के शिकार कई ग्राहकों ने शोरूम में तोड़फोड़ की और बिक्री के लिए खड़ी एक नई महिंद्रा बोलेरो जीप में आंशिक रूप से आग लगा दी मामला महिंद्रा कंपनी के दलादली स्थित शोरूम से जुड़ा है जहां तैनात सेल्स कंसल्टेंट सनी पर ग्राहकों से लाखों रुपए की वसूली कर फरार हो जाने का आरोप है जानकारी के मुताबिक सनी ने दलादली में कई ग्राहकों को चारपहिया वाहन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की वसूली की लेकिन न तो किसी ग्राहक को वाहन मिला और न ही पैसे वापस किए गए ठगी का शिकार हुए दर्जनों ग्राहकों ने पहले पटेल चौक स्थित प्रतीक ऑटोमोबाइल्स में शिकायत की लेकिन समाधान नहीं होने पर मंगलवार को आक्रोशित होकर शोरूम पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया ग्राहकों के गुस्से का आलम यह था कि उन्होंने शोरूम परिसर में खड़ी एक बोलेरो जीप को आग के हवाले कर दिया हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और बड़ी क्षति होने से बचाव हो गया इस पूरे मामले पर प्रतीक ऑटोमोबाइल्स के जनरल मैनेजर आशीष झा ने कहा कि सनी कंपनी का कर्मचारी है लेकिन वह फिलहाल फरार है उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सनी ने किस ग्राहक से कितनी राशि वसूली है लेकिन जैसे ही सनी पकड़ में आएगा पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा इस बीच ठगी से नाराज़ ग्राहकों ने रातु थाना में सनी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है पुलिस का कहना है कि अगर कंपनी सनी को पेश नहीं करती है तो उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.