Type Here to Get Search Results !

ब्रेकिंग न्यूज़: दिव्यांगता जागरूकता शिविर का आयोजन !




नागल, 02 दिसंबर 2025 - डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल व एसबीआई फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से श्री गांधी वैदिक इण्टर कॉलेज ग्राम चन्देना कोली ब्लॉक नागल में एक दिव्यांगता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 129 छात्र और 10 अध्यापकों ने भाग लिया, जिन्होंने दिव्यांगता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की।शिविर की डायरेक्टर डॉ. सुमा गणेश ने कहा, "दिव्यांगता कोई बाधा नहीं है, बल्कि यह एक अलग तरह की क्षमता है। हमें इन लोगों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उन्हें समाज में सम्मान दिलाने के लिए काम करना चाहिए।"प्रोग्राम मैनेजर संगीता लावण्या और प्रोग्राम मैनेजर ऑफिसर मयंक गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। शिविर के अंत में, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.