Type Here to Get Search Results !

ताजपुर में दिव्यांगता जागरूकता शिविर का आयोजन, 70 लोगों ने लिया भाग !

सहारनपुर, 15 अप्रैल 2026: डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल एवं एसबीआई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ग्राम ताजपुर, ब्लॉक नागल में एक दिव्यांगता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिव्यांगता, खासकर बहु-दिव्यांगता से ग्रस्त बच्चों के लिए सरकार व संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं, योजनाओं और अधिकारों के बारे में जागरूक करना था। इस शिविर में गाँव के लगभग 70 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि बहु-दिव्यांग बच्चों की पहचान, शुरुआती इलाज, थेरेपी, शिक्षा और पुनर्वास के लिए क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं। लोगों के सवालों के जवाब भी दिए गए ताकि भ्रम दूर हो सके।इस अवसर पर कार्यक्रम की निदेशक डॉ. सुमा गणेश, प्रोग्राम मैनेजर संगीता लावण्या, प्रोग्राम मैनेजर ऑफिसर मयंक गुप्ता सहित टीम सदस्य रानी, शेखर आदि मौजूद रहे। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे दिव्यांगता को छुपाने के बजाय सामने आएं ताकि बच्चों को सही समय पर मदद मिल सके।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से समाज की सोच बदलती है और ज़रूरतमंदों को मुख्यधारा से जुड़ने का मौका मिलता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.