सहारनपुर, 01 सितंबर 2026। डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल एवं एसबीआई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होटल प्रेसिडेंट, सहारनपुर में आशा कार्यकर्ताओं एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 133 आशा कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को बच्चों के स्वास्थ्य, नेत्र स्वास्थ्य, दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं तथा जरूरतमंद परिवारों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को पहुंचाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान रीता मैम द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को आवश्यक सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुमा गणेश मैम (डायरेक्टर), संगीता लावण्या (प्रोग्राम मैनेजर), मयंक गुप्ता (प्रोग्राम मैनेजर ऑफिसर), डॉ. लव राणा सहित नवीन, अमित, मोहित, अंकुर, शेखर, विकास एवं अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जागरूकता के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों की देखभाल और उनके समुचित विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हुए विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। आयोजकों ने कहा कि आशा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, वहीं दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को सही जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना उनके बेहतर भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इस तरह की पहल से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत करने में मदद मिलेगी। डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल एवं एसबीआई फाउंडेशन की यह पहल जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता को पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सहारनपुर में आशा कार्यकर्ताओं एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
September 02, 2026
0
