कुशीनगर! देश के सुप्रतिष्ठित राष्ट्रीय महासंगठन सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुशीनगर जिला ईकाई सर्वहितकारी प्रेस क्लब मे पत्रकार सुनील सिंह को जिला विशेष सचिव ( विस्तार) जैसे महत्वपूर्ण गरिमामयी पद मनोनीत किया है पत्रकार सुनील सिंह के इस गौरवशाली मनोनयन पर जनपद भर के पत्रकार साथियों, समाजसेवियों और सामान्य जनों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं! विदित हो कि सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन देश का सबसे चर्चित पत्रकार संगठनों मे शुमार है महासंगठन मे सर्वहितकारी प्रेस क्लब के माध्यम से देश भर के पत्रकार साथी संगठित हो रहे हैं सर्वहितकारी परिवार राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त होकर अति प्रतिष्ठित संगठन बन चुका है सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन देश के लगभग दर्जन भर राज्यों मे विस्तार की इतिहास लिख रहा है सर्वहितकारी परिवार मे सदस्य होना या गरिमामयी पदाधिकारी होना भी अति महत्वपूर्ण है! 12 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद का समउर बाजार कुशीनगर मे सर्वहितकारी परिवार सम्मिलन समारोह मे आगमन हुआ था जहाँ पर जनपद के तेज तर्रार पत्रकार सुनील सिंह भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से समारोह मे मुलाकात की थी कुशीनगर सर्वहितकारी परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पत्रकार सुनील सिंह को सर्वहितकारी प्रेस क्लब कुशीनगर मे महत्वपूर्ण पद देने की मांग की थी जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने स्वीकार कर लिया था और नवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पत्रकार सुनील सिंह को सर्वहितकारी प्रेस क्लब कुशीनगर मे जिला विशेष सचिव (विस्तार) जैसे महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है जैसे ही यह खबर समाचार माध्यमों से प्रसारित हुआ सुनील सिंह को बधाइयाँ और शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला शुरू हो गया! बधाई देने वालों मे सर्वहितकारी प्रेस क्लब कुशीनगर के यशस्वी जिलाध्यक्ष पं0 राम अधार द्विवेदी, जिला प्रभारी राजकुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी कपिलदेव कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सामाजिक सेवा प्रकोष्ठ कुशीनगर परमेंद्र गुप्ता तहसील अध्यक्ष तमकुहीराज शत्रुध्न यादव, पदाधिकारी मुकेश खरवार, जिलाध्यक्ष यूवा खेलकूद प्रकोष्ठ सूरज चौरसिया,जिला पर्यवेक्षक राम अवध प्रसाद तहसील अध्यक्ष अकबर अली तहसील उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव,तहसील महासचिव अवनीश कुमार तहसील प्रवक्ता श्रीनिवास तिवारी, तहसील आईटी सेल प्रभारी हाटा विनय सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश सचिव मस्तराज शर्मा, जिला आयोजक मंडल अध्यक्ष रामनरेश शर्मा सहित सैकड़ों सदस्यों और पदाधिकारियों ने पत्रकार सुनील सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं जनपद के सभी वरिष्ठ पत्रकारों, वुद्धिजीवियों, और सम्मानित क्षेत्रीय जनों ने हार्दिक बधाई दी है!
पत्रकार सुनील सिंह को मिला सर्वहितकारी प्रेस क्लब कुशीनगर मे विशेष जिला सचिव का पदभार, मिल रही बधाईयाँ !
March 22, 2023
0
Tags
