Type Here to Get Search Results !

नगर कोतवाली पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप !

सहारनपुर:-DIG अजय कुमार साहनी एवं SSP विपिन ताड़ा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज़िलें भर में जनपदीय पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान, इसी के तहत एसपी सिटी अ


भिमन्यु मांगलिक के कुशल नेतृत्व में थाना नगर कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह व घण्टाघर चौकी इंचार्ज राहुल देशवाल ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र घण्टाघर चौक पर वाहन चेकिंग अभियान मे कई वाहनों का चालान किया और जुर्माना लगाया, बता दें कि शुक्रवार की देर शाम थाना प्रभारी व घण्टाघर चौकी इंचार्ज राहुल देशवाल ने संदिग्ध वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया, चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहनों की डिग्गी आदि की तलाशी ली गई, इस दौरान दर्जनों वाहनों का चालान किया और जुर्माना लगाया गया, थाना प्रभारी नीरज सिंह ने यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर वाहन स्वामियों को जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी बाइक सवार एक बाइक पर दो से ज्यादा ना बैठें और बगैर हेलमेट के वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन स्वामी सीट बेल्ट लगाएं नही तो पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चौकी प्रभारी राहुल देशवाल ने बताया कि क्षेत्र मे निरंतर संदिग्ध वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान जारी रहेगा, क्षेत्र में असामाजिक तत्व एवं माहौल बिगाड़ने वाले संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.