Type Here to Get Search Results !

जिला खजाना अधिकारी श्री राजवीर सिंह ने सभी सरकारी अधिकारियों से आज गौरैया विश्व दिवस के अवसर पर सभी पक्षों के लिए दाना पानी रखने की अपील !


आज दिनांक 20 मार्च 2023 को खजाना कार्यालय रोहतक में विश्व गौरया दिवस पर बजाना कार्यालय रोहतक की तरफ से पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई। श्री राजवीर सिंह साहू जिला खजाना अधिकारी रोहतक ने सरकारी विभागों से आने वाले सभी DDO, मैसेंजर व पेंशनरों से अपील की कि आने वाले गरमी के मौसम में, ये अपने कार्यालय अपने घर व अपने आस-पड़ोस में पशु व पक्षियों के लिए दाने पानी से मेरा कसोरा या मिट्टी का बर्तन रखें, ताकि गरमी के मौसम में पशु व पक्षी दाने व पानी से अपनी भूख-प्यास मिटा सके और गरमी से राहत पा सके जिससे पक्षी हमारे आंगनों में खुशी से चहचाते रहें। हमारी अगली पीढ़ी में भी ऐसे कार्य से पशु-पक्षियों के प्रति दया भाव बना रहे।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राजवीर सिंह साहू खजाना अधिकारी के कार्यालय के कर्मचारी अनूप सिंह, जयपाल कौशिक, दयानंद, सचिन सुशील, योगिन्द्र राहूल, नसीब कौशल्या अमीर, कर्मवीर उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.