Type Here to Get Search Results !

किसान सेवा सहकारी समिति गझेडी के सभापति बने सोमपाल !


 तल्हेडी बुजुर्ग - गंझेड़ी किसान सेवा सहकारी समिति के चुनाव में सोमपाल ने मात्र एक वोट की बढ़त से जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया।रविवार को गंझेड़ी किसान सेवा सहकारी समिति के चुनाव में सभापति पद के लिए पांच-चार के अनुपात से अपनी दावेदारी सिद्ध करने के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे,दोनों ही दावेदारों के बीच जमकर चुनावी संघर्ष हुआ जिसके उपरांत *मायाहेड़ी निवासी सोमपाल* ने मात्र एक वोट से जीत दर्ज की। *निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश वर्मा* द्वारा विजई घोषित करते हुए सोमपाल को प्रमाण पत्र देकर सभापति नियुक्त किया गया। इस अवसर पर गंझेड़ी समिति के *नवनिर्वाचित सभापति सोमपाल* ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि समिति पर  हर समय खाद उपलब्ध रहे जिससे किसानों को खाद की किल्लत का सामना ना करना पड़े,इसके अलावा समिति को भ्रष्टाचार मुक्त बनाये रखना और समिति को घाटे रहित बनाना ही मेरा प्रथम कार्य होगा। उन्होंने किसान हित सर्वोपरि बताते हुए क्षेत्रीय लोगों का धन्यवाद दिया जिन्होंने सभापति बनाने के लिए पुरजोर मेहनत की। इस दौरान *समरपाल चौधरी,सुशील चौधरी, पूर्व चेयरमैन दीपक त्यागी, महीपाल त्यागी,अमित त्यागी,ओंकार त्यागी,राजू त्यागी,सतपाल त्यागी, ऋषि पाल त्यागी,तस्लीम,अनिल शर्मा,सचिन चौधरी और सैकड़ों* की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.