सहारनपुर-इस समय पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के कड़े एक्शन के चलते एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा व पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के सख्त आदेश पर अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है।उनके इन्हीं आदेशों का पालन करते हुए थाना सरसावा प्रभारी सुबे सिंह की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर सुन्दर सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से तीन शातिर वारंटियों सोनू उर्फ सूंडा पुत्र सुमेर चंद,मुन्ना पुत्र रियासत एवम हसीन पुत्र मीर हसन तीनो ही निवासी कस्बा सरसावा को गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी प्रमोद कुमार की पुलिस टीम उपनिरीक्षक रोबिल्स कुमार ने अपनी सहयोगी टीम के सहयोग से एक नशा कारोबारी जाबिर पुत्र सिदू उर्फ सिरजू निवासी जनधैडा समसपुर को एक चेकिंग के दौरान 20 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।और यही नहीं थाना तीतरो प्रभारी प्रमोद कुमार की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने भी एक वांछित चोर मानविन्द्र सिंह पुत्र हरबन सिंह को एक चोरी की गई कूलर की मोटर के साथ किया गिरफ्तार।सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
थाना तीतरो प्रभारी प्रमोद कुमार की पुलिस टीम ने भी पकड़ा एक वांछित शातिर चोर,चोरी की मोटर हुई बरामद !
March 19, 2023
0
Tags
