Type Here to Get Search Results !

डीएम एसएसपी ने किया सिद्धपीठ पर लगने वाले मेले का निरीक्षण !

 बेहट:वेस्ट यूपी के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर पर 22 मार्च से लगने वाले चैत्र नवरात्र मेले का रविवार की शाम डीएम अखिलेश सिंह एवं एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्दे दिए।धा

र्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से लगने वाला यह लगने वाला यह मेला  लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। रविवार की शाम डीएम अखिलेश सिंह एवं एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मेले की सुरक्षा का खाका तैयार किया। उन्होंने  बताया कि मेले के दौरान बाढ़ चौकी के  अलावा, फ्लड कंपनी, वायरलेस सेट  एवं मेले की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के साथ ही पीएसी तैनात की जाएगी। उन्होंने अधीनस्थों को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से सही व्यहवार करने एवं  उनकी सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले के संबंध में सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी के व्यवस्थापक राणा अतुल्य प्रताप से भी वार्ता की । राणा आतुल्य प्रताप ने कहा कि मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल  एवं शौचालय सहित समुचित व्यवस्थाएं की गई है। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कोतवाली बेहट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण करने के साथ ही लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश अधीनस्थों को दिए। इस दौरान उन्होंने इस दौरान एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार प्रकाश सिंह सीओ मनीष चंद, थाना मिर्जापुर प्रभारी नरेश कुमार के अलावा मेला प्रभारी प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.