प्रॉपर्टी डीलर जयपाल पांचाल पर हुए जानलेवा हमला करने का मामला वारदात मे शामिल साज़िश कर्ता युवक गिरफ्तार रोहतक 30 अप्रैल 2023 रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर जयपाल पांचाल पर हुए जानलेवा हमले की वारदात मे शामिल रहे साज़िश कर्ता आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।सीआईए-1 स्टाफ उप.नि. अनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 01.07.2022 को पुलिस को सूचना मिली कि रामराज मे स्थित जयपाल पांचाल के घर पर गोलियां चली है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरु की। जयपाल पांचाल की शिकायत के आधार पर थाना शहर मे धारा 307/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 459/2022 अंकित है। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि वारदात से करीब दो-ढाई महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर जयपाल पांचाल को फोन कर लोकेश उर्फ गोगी ने एक करोड रुपये की फिरौती की मांग की। दिनांक 01.07.2022 को सांय करीब 5 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवको ने प्रॉपर्टी डीलर जयपाल पांचाल पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया था। जयपाल ने गोलियों से बचने के लिए अपनी फॉर्च्युनर गाडी की आड ली। युवको द्वारा फॉयर किए हुए फॉर्च्युनर गाडी मे लगे। आरोपी अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गये।मामले की जांच सीआईए-1 स्टाफ स.उप.नि. दिनेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 290.4.2023 को सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने आरोपी राहुल पुत्र रणबीर निवासी गांव निंदाना को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी साज़िश कर्ता रहा है। वारदात मे शामिल मुख्य आरोपी लोकेश उर्फ गोगी सहित 6 आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर जयपाल पांचाल पर हुए जानलेवा हमले की वारदात मे शामिल रहे साज़िश कर्ता आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
April 30, 2023
0
Tags
.jpeg)