यमुनानगर, 30 अप्रैल-हरियाणा भाजपा सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री,वन, पर्यावरण, पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने जगाधरी विधानसभा के गांव दौलतपुर ,चुहड़पुर मंगलसिंह व ढाकवाला में आयोजित जनसम्पर्क कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर शिरकत की। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दौलतपुर, गांव चुहडपुर मंगलसिंह गांव ढाकवाला के 60 से ज्यादा लोग जिनमें दिलशाद सरपंच, खुर्शीद, मुंतजीर, गफूर, रसीद,मुस्ताक,अशरफ, इसरार, सुलेमान, जाहिर, अहमद, इस्लाम, शौकत अली, बचन सिंह, नरेंद्र सिंह, हरबंस नंबरदार, रुलिया ,मतलूब, मुस्तकीम, मुस्ताक, मोहसिन, फतेहदीन,शमीम ,सादिक, आलिम ,नाजर , रोशन, महबूब, रशीद अहमद,कामिल,नाजरदीन, सत्तार, इरफाकत, इस्लाम, नसीम मिस्त्री, शौकत, रफाकत, नरेंद्र, दिलशाद, मोमिन, सलीम, नाजिम, जसबीर, फुरखान, नवाब, मोहसिन, जयचंद,संजय, साहिब, नरेश, राज़ीव, सुरेंद्र, सुरेश, रामसिंह, अरविंद,जाहिद, हुसैन,नासिर,आमिर, जसबीर,फकीरचंद,कर्णसिंह, रमेश आदि ने अपने परिवार व साथियों सहित शिक्षा मंत्री कंवर पाल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आस्था जताते हुए भाजपा में शामिल हुए, शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने सभी को भाजपा पार्टी का पटका पहनाकर व गले में फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा, अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज को भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जुडकऱ अत्याधिक लाभ पहुंच रहा है, भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है, क्षेत्र की सभी सडक़ों को भाजपा सरकार द्वारा बनाया जा रहा है, क्षेत्र में नदियों पर लगे सभी पुल व काजुओं का निर्माण भाजपा सरकार द्वारा किया गया हैं, वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा छछरौली व कोट में नया हस्पताल बनाया गया है, छछरौली, प्रतापनगर,खदरी में युवाओं के सुनहरी भविष्य के लिए सरकारी नई आईटीआई का निर्माण भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है , छछरौली में सरकारी कालेज में नई अतिरिक्त बिल्डिंग का निर्माण व प्रतापनगर में नए सरकारी कालेज का निर्माण भाजपा सरकार द्वारा किया गया है,भाजपा सरकार द्वारा अप्रैल माह से बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 2750 रूपए प्रति माह कर दी है जो कि पूरे भारत देश में सर्वाधिक है, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ रुपए की लागत से सडक़ों को बनाया जा रहा है, भाजपा सरकार द्वारा लाखों लोगों के नए बीपीएल राशन कार्ड व चिरायु आयुष्मान कार्ड अपने आप ही ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा बनाए जा रहे हैं। उन्होंने गांव दौलतपुर, गांव चुहड़पुर मंगलसिंह व गांव ढाकवाला में लाखों रुपए की ग्रांट से विकास कार्य करवाए जाने की घोषणा की।
इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी शक्ति केन्द्र प्रमुख राजेश भारद्वाज,पूर्व सरपंच शिवकुमार सिपिंयोवाला,भाजपा नेता कर्मजीत,बलबीर सिंह, सरपंच दिलशाद,भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।