Type Here to Get Search Results !

पहरावर जमीन विवाद में कांग्रेस की एंट्री:डेलीगेट मोनू शर्मा बोले- जनता चुनाव में वोट रूपी फर्से से काटेगी सरकार की गर्दन



रोहतक
28 अप्रैल,शुक्रवार 

हरियाणा के रोहतक स्थित पहरावर जमीन विवाद में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट मोनू शर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। मोनू शर्मा ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि जनता सरकार की हरकतों को देख रही है। आने वाले समय में जनता वोट रूपी फर्से से सरकार की गर्दन काटने का काम करेगी मोनू शर्मा ने कहा कि 2009 में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहरावर की जमीन गौड़ संस्था को दी थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने शुरुआत से ही मंशा ब्राह्मणों के प्रति गलत है। ब्राह्मणों के प्रति सरकार का रवैया गलत रहा है सरकार ने ब्राह्मणों की गर्दन काटने के लिए कहा है और यह भावना भी है। जो जमीन भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने गौड़ संस्था को दी थी, उस जमीन पर सरकार जो अड़ंगा अड़ा रही है। उस अड़ंगे को हटाकर यह जमीन ब्राह्मणों को दे

वोट रूपी फर्से से काटेंगे सरकार की गर्दन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार पहरावर की जमीन ब्राह्मणों को नहीं देगी तो ब्राह्मण भगवान परशुराम के फर्से को वोट के रूप इस्तेमाल करेंगे। जनता वोट रूपी फर्से से सरकार की गर्दन काटेगी। इसलिए सरकार से अनुरोध है कि वह कोई कॉन्ट्रोवर्सी न करे, क्योंकि यह सरकार दंगे करवाने वाली है। पूरे प्रदेश का ब्राह्मण व अन्य जातियां सरकार को भली-भांति समझ व जान चुकी है।

सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

सरकार पहरावर जमीन को वापस दे ताकि वहां स्कूल व कॉलेज बने। उस स्कूल व कॉलेज में 36 बिरादरी के बच्चे पढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने केवल घोषणा की थी, लेकिन जमीन ब्राह्मणों को नही दी उन्होंने कहा की सरकार को भगवान परशुराम व भगवान वाल्मीकि जयंती मनानी चाहिए। सरकार की नीयत में खोट है। अगर सरकार यह जमीन नहीं देती है तो कांग्रेस शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे। सभी लोग मिलकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

कांग्रेस की जीत के बाद दिलवाएंगे जमीन

मोनू शर्मा ने दावा कि आने वाले चुनाव में भाजपा की हार होगी और भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के नेतृत्व में कांग्रेस की जीत होगी। अगर भाजपा यह जमीन नहीं देती है तो कांग्रेस की सरकार में भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के माध्यम से दिलवाई  जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते पहरावर की जमीन ब्राह्मणों को दे। इस अवसर पर कॉंग्रेस के युवा नेता राजीव अत्री भी मौजूद रहे

रोहतक
28 अप्रैल,शुक्रवार 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.