सं
गठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का जताया आभार।सरकार द्वारा संचालित किसान हितकारी कल्याण योजना हर किसान तक पहुंचाया अधिकारी। किसी भी अन्नदाता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : संगठन के पश्चिमी प्रदेश प्रभारी चौधरी बीरेंद्र सिंह। रविवार को कस्बे के रेलवे रोड स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकट के कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें संगठन के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा चौधरी वीरेंद्र सिंह को संगठन का पश्चिम प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया। इसी दौरान नव मनोनीत पश्चिम प्रदेश प्रभारी चौधरी बिरेंदर सिंह ने कहा कि अधिकारी हेतु कर्मचारी किसी भी अन्नदाता का उत्पीड़न ना करें इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सरकार द्वारा संचालित किसान हितकारी कल्याण योजना किसानों को पहुंचाने का काम करें प्रशासन। क्षेत्र में विद्युत विभाग तथा बैंक की तानाशाही को लेकर किसानों को उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। आपको बता दें कि गत सप्ताह क्षेत्र के किसान नेता चौधरी बिरेंद्र सिंह सहितभारतीय किसान यूनियन तोमर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन टिकट की सदस्यता ग्रहण कर ली थी जिसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने चौधरी विजेंद्र सिंह को संगठन का पश्चिम प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया था।
