Type Here to Get Search Results !

गांव खेड़ा अफगान में चोरों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को दिया अंजाम !

चोरों ने पचास हजार रुपये की नगदी सहित सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल।अंबेहटा (सहारनपुर)अंबेहटा पीर चौकी क्षेत्र के गांव खेड़ा अफगान में चोरों ने सुमित, जसवीर पुत्र सतपाल, तिलक राज पुत्र भगवत सिंह, इंतजार पुत्र अब्दुल रहमान के घर में चोरों ने करीब पचास हजार रुपये की नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित सुमित व जसवीर ने बताया कि चोर दीवार कूदकर घर में घुसे तथा उनके घर में अभी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी शादी के जेवर व बर्तन चोर चुरा ले गए हैं। तिलक राज ने बताया कि चोरों ने उनके कमरे का गेट बाहर से बंद कर दिया तथा सामान दूसरे कमरे से सामान चुरा कर ले गए वही पीड़ित इंतजार  ने बताया कि कि उसके घर में 4500 रुपये नगदी की चोरी हुई है। सभी चोरियां 11 से 3 बजे के बीच हुई हैं। चोरी के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने पुलिस को त

हरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.