हिमाचल प्रदेश पुलिस जल्द ही 1,226 कांस्टेबलों की भर्ती करेगी 877 पुरुष 292 महिला कांस्टेबल और 57 ड्राइवरों को भर्ती किया जाएगा पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को वित्त विभाग के समक्ष रखा है डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस विभाग के इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने विवरण मांगा है लिहाजा सभी जिलों से आगामी पांच सालों को ध्यान में रखते हुए कांस्टेबलों के पदों की भर्ती को लेकर विवरण मांगा गया है उल्लेखनीय है कि पुलिस महकमे में कांस्टेबलों के सैकड़ों पद रिक्त हैं जिलों में पुलिस कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इन पदों के भरे जाने से कर्मचारियों का अतिरिक्त काम का बोझ कम हो जाएगा
सरकारी नौकरी हिमाचल पुलिस करेगी 1,226 कांस्टेबलों की भर्ती वित्त विभाग को भेजा मामला
May 25, 2023
0