Type Here to Get Search Results !

आईएएस परीक्षा में 13 वा स्थान मिलने पर परिवार और शुभचिंतकों में जश्न का माहौल



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या जनपद के बीकापुर विकासखड क्षेत्र के प्रतापपुर उर्फ बरहूपुर निवासी बिदुषी सिंह पुत्री इंजीनियर दीपेंद्र प्रताप सिंह नें दिल्ली में एक वर्ष तक कोचिंग करने के बाद घर से तैयारी करते हुए प्रथम प्रयास में ही आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करके क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। विदुषी सिंह को संघ लोक सेवा आयोग सिविल परीक्षा में 13 वा स्थान मिला है वर्तमान में विदुषी सिंह फैजाबाद नगर के जेबी पुरम कालोनी स्थित आवास पर अपने माता पिता के साथ रहकर तैयारी कर रही थी बिदुषी के पिता विद्युत विभाग में इंजीनियर हैं जबकि विदुषी सिंह की मां प्रीति सिंह बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के बरहूपुर प्राथमिक परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं मंगलवार को यूपीएससी सिविल सेवा का परीक्षा फल घोषित होने पर पूरे परिवार और शुभचिंतकों में जश्न का माहौल है विदुषी सिंह के पर बाबा सीताराम सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और देश की आजादी में अपना योगदान दिया था विदुषी सिंह के चाचा सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी विदुषी सिंह शुरू से ही पढ़ने में काफी होनहार थी विदुषी सिंह दो बहनों में छोटी है बड़ी बहन विदेश में पढ़ाई कर रही है आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विदुषी सिंह के घर पर बधाई देने वाले लोगों का आना जाना शुरू हो गया है दूरदराज के लोग फोन द्वारा भी बधाई दे रहे हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.