Type Here to Get Search Results !

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल 14 मई को जिला में मनायेगा स्थापना दिवस


पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय प्रीत विहार कॉलोनी जनता रोड से जिलाध्यक्ष जय वीर राणा ने संगठन से जुड़े सभी व्यापारियों से आवाहन करते हुए कहा कि जैसा की आप सभी व्यापारी जानते हैं कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का 25 वां स्थापना दिवस प्रदेश के सभी जिलों व नगर इकाइयों के व्यापारी अपने-अपने जिलों व नगरों में धूमधाम से मनाएंगे 14 मई1999 को ही हरिद्वार की पावन देव भूमि पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय नेकीराम गर्ग व संस्थापक सदस्य घनश्याम दास गर्ग द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों को सम्मिलित करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना की थी* अब पूरे प्रदेश के सभी जिलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एक वटवृक्ष के रूप में स्थापित हो चुका है,जिला अध्यक्ष जय वीर राणा ने जिले के व्यापारियों से कहा कि आज प्रदेश में संगठन व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत रहते हुए प्रदेश के व्यापारियों की सेवा कर रहा है 14 मई को अपने-अपने कस्बों,नगरों में स्थापना दिवस मनाते हुए व्यापारियों को संगठन के साथ जोड़ना व्यापार मंडल ने अपने 24 वर्ष के कार्यकाल में अनेकों आंदोलन धरने प्रदर्शन कर  प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान देते हुए जीएसटी में पंजीकृत  व्यापारियों के लिए एक लाख रुपए का व्यापारी दुर्घटना बीमा दिलाया तथा प्रदेश में व्यापारीयों के हित में व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना के साथ साथ अनेकों कार्य किए 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.