तल्हेडी कस्बे गांव चंदेना कोली में बुजुर्ग की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा पुलिस अन्य दो आरोपियों की छानबीन में जुटी तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव चन्देना कोली में गुरुवार को पानी चलाने को लेकर हुई मारपीट में ऋषि पाल पुत्र रुल्हा सिंह की मौत हो गई थी जिसमें मृतक के पुत्रों द्वारा चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था शुक्रवार को घटना का अनावरण करते हुए देवबंद थानाध्यक्ष हृदय नारायण सिंह और तल्हेडी चौकी प्रभारी अजय कसाना ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सशक्त रणनीति बनाई और फरार आरोपीयों अनिल कुमार पुत्र रामस्वरूप व सतीश पुत्र रामस्वरूप निवासी चंदेना कोली थाना देवबंद को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जिनसे घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा और टूटा हुआ लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है जल्द ही फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे
चंदेना में हुई दुर्दांत हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट इखलाख
May 13, 2023
0
Tags