Type Here to Get Search Results !

युवती द्वारा चलती गाड़ी के बोनट पर बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल 18000 का चालान


मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या इन दिनों स्टंट रील्स बनाने में लड़कियां आगे हैं अयोध्या में एक लड़की चलती स्विफ्ट डिजायर कार के बोनट पर बैठकर बड़ा जालीदार बा तोहार कुर्ती भोजपुरी गाने पर रील्स बनाने के लिए वीडियो शूट कराती रही जिसका वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है वायरल वीडियो के आधार पर अयोध्या पुलिस ने कार का 18000 हजार रुपए का चालान कर दिया है सफेद कलर की स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 42 ए पी 4974 के बोनट पर बैठी शैल कुमारी शुक्ला कभी चश्मे को ठीक कर रही है तो कभी अपने बालों पर हाथ फेर रही है इतना ही नहीं गाड़ी चलाने वाली लड़की भी कार की स्टेरिंग छोड़कर अपने आधे शरीर को गाड़ी से बाहर निकाल कर डांस करते दिख रही गाड़ी में 3 से 4 लड़कियां बैठी हुई है और रील्स बनाते वक्त मौज मस्ती भी कर रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के साथ ही लोगों ने ट्विटर के माध्यम से यूपी पुलिस अयोध्या पुलिस समेत अन्य लोगों को भी टैग किया है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना पूरा कलंदर अयोध्या पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार का 18000 हजार का चालान कर दिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.