Type Here to Get Search Results !

पाकिस्तान ईरान बॉर्डर पर हुई खूनी झड़प 6 ईरानी सुरक्षाबलों की गई जान



ईरान और पाकिस्तान बॉर्डर के पास आज रविवार को कुछ अज्ञात हथियारबंद लोग बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान ईरानी गार्ड और हथियार बंद लोगों की बीच झड़प हुई जिसमें ईरान के 6 गार्ड की मौत हो गई यह लड़ाई राजधानी तेहरान से लगभग 1,360 किलोमीटर 850 मील दक्षिण पूर्व में सिस्तान और बलूचिस्तान के दक्षिण पूर्वी प्रांत के सरवन शहर में हुई रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी झड़प के बाद क्षेत्र से भाग गए हालांकि वे कहां भागे इसके बारे में विस्तार में जानकारी नहीं दी गई खूनी संघर्ष में घायल हुए दो बॉर्डर सिक्योरिटी गार्ड ईरानी मीडिया के मुताबिक इस खूनी संघर्ष में दो बॉर्डर सिक्योरिटी गार्ड घायल भी हुए इस हमले का आरोप किसी आतंकवादी संगठन पर नहीं लगाया गया और किसी भी आतंकवादी समूह ने तुरंत जिम्मेदारी भी नहीं ली हैं जिस क्षेत्र में झड़प हुई है वो ईरान के सबसे कम विकसित इलाकों में से एक है. ईरान के इस क्षेत्र में मुख्य रूप से सुन्नी निवासियों और शिया धर्मतंत्र के बीच संबंध लंबे समय से खराब रहे हैं पहले बॉर्डर मार्केट का उद्घाटन पाकिस्तान और ईरान के शीर्ष नेताओं ने गुरुवार 18 मई को दोनों देशों के बीच संबंधों में मजबूती देने के लिए पहले बॉर्डर मार्केट का उद्घाटन किया था पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में पशिन के सुदूर गांव में दोनों पक्षों की तरफ से हस्ताक्षरित 2012 के समझौते के तहत बॉर्डर पर छह में से पहला बाजार बनाया गया है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने एक बिजली ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.