पुलिस ने गांव निंदाना निवासी युवक की गोली मारकर की गई हत्या की वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है आरोपियों से गहनता से पुछताछ की जा रही है प्रभारी सीआईए 2 स्टाफ़ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि दिनांक 06.04.2023 को निदांना निवासी मोहित की शिकायत के आधार पर थाना महम मे धारा 148 149 341 302 506 भा.द.स व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 128 2023 अंकित किया गया प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मोहित दो भाई है मोहित का भाई सुमित उर्फ़ सेठी दिनांक 06.04.2023 को सांय करीब 6.45 पर अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर की तरफ़ गली मे आ रहा था जब सुमित उर्फ़ सेठी अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सोनू उर्फ़ माकक्ड के घर के पास पहुँचे तो संदीप साहिल उर्फ़ गोगा अपने अन्य साथियों के साथ बाहर गली मे आये व सुमित उर्फ़ सेठी का रास्ता रोक लिया युवको ने जान से मारने की नीयत से सुमित उर्फ़ सेठी पर ताबड़तोड़ गोलिया मारी और मौके से फ़रार हो गये मोहित अपने भाई को ईलाज के लिए महम अस्पताल मे लेकर गया जंहा डॉक्टर की टीम ने सुमित उर्फ़ सेठी की गोलिया लगने के कारण मौत की पुष्टि की गई दौराने जांच दिनांक 20.05.2023 को सीआईए 2 स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी साहिल उर्फ गोगा पुत्र राजेश निवासी निदांना को गिरफ़्तार किया गया है वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियो को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 21.05.2023 जिला रोहतकगांव निंदाना निवासी युवक की गोली मारकर की गई हत्या का मामला
May 25, 2023
0
Tags