Type Here to Get Search Results !

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने महम काठमंडी कार्यालय में जनता दरबार लगा की जनसुनवाई खरकड़ा व आस पास के किसानों ने बताई समस्या सांसद ने तुरंत विभाग के एक्सईएन को दिए निर्देश



प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक होने वाले संपर्क से समर्थन कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओ को दिए दिशा निर्देश दिनांक 23.05.23 महम हल्के के पिछड़ा वर्ग  सेन समाज के लोगो ने सांसद रामचंद्र जांगड़ा का  उनके महम काठमंडी आवास पर जनता दरबार में पहुंचकर  निकाय चुनाव में आरक्षण के लिए सांसद रामचंद्र जांगड़ा और मनोहर लाल सरकार का धन्यवाद किया सेन समाज के लोगो ने कहा की सांसद रामचंद्र जांगड़ा के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने भी पिछड़ा वर्ग से संबंधित सभी समाजों के लोगो को आह्वान किया प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक होने वाले संपर्क से समर्थन अभियान कार्यक्रम में महम हल्के सहित पूरे हरियाणा में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जनता को घर घर जाकर संपर्क कर जागरूक करे सांसद जांगड़ा ने कार्यकर्ताओ को भी कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश दिए सांसद जांगड़ा ने कहा कीप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरे देश बज रहा है मोदी जहा भी जाते है लोग सम्मान में झुक जाते है प्रधानमंत्री मोदी हर हाथ को काम देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है महम मंडल प्रधान जस्सू नाई के नेतृत्व में समस्त चौबीसी सेन समाज के पदाधिकारीयो ने सांसद का आभार जताया और विश्वास दिलाया की वे घर घर जा कर मोदी की नीतियों का प्रचार करेंगे सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा की पार्टी द्वारा प्रचार के लिए  राजस्थान की जिम्मेदारी के बावजूद वे महम हल्के में भी गांव गांव जाकर   जनता से  संपर्क करेंगे सांसद रामचंद्र से खरकड़ा और आस पास के किसानों ने मिलकर सिंचाई की समस्या से अवगत करवाया जिस पर सांसद ने तुरंत संज्ञान लेते हुए विभाग के एक्सईएन को खरकड़ा माइनर पर पक्का खाल बनाने के लिए बात की ओर पत्र लिखा। इस अवसर पर दूरसंचार विभाग के सदस्य धर्मवीर खत्री मीडिया कॉर्डिनेटर और ओबीसी नेता मुकेश खत्रीराजेंद्र प्रधान धर्मवीर सेन कंवल खेड़ी सतपाल सेन खरकड़ा जगदीश सैमान ओमप्रकाश फरमाना बलवान मदीना राजल महम शुशील बदसीवाल साधुराम मदीना आदि मौजूद थे 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.