Type Here to Get Search Results !

सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर रहीं जुड़वा बहनों ने बढ़ाया मान एक ने मेरिट में बनाई जगह



राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा की छात्रा मान्या महाजन ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में 700 में से 687 अंक प्राप्त कर मेरिट में आठवां स्थान प्राप्त किया है वहीं दूसरी बहन मन्नत महाजन ने भी प्रदेश स्तर पर 683 अंक प्राप्त कर 12वां स्थान हासिल किया है दोनों जुड़वा बहने हैं दोनों पढ़ाई में पहले से ही अव्वल रही हैं पांगणा के स्वर्गीय धर्मपाल महाजन की जुड़वां बेटियों ने पूरे गांव का मान बढ़ाया है और स्कूल का नाम रोशन किया है जुड़वा बहनों की मां अरुणा महाजन आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं पिता के देहांत के बाद मां और संयुक्त परिवार ने उनकी पढ़ाई का विशेष ध्यान रखा जिसके चलते छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की उनकी कामयाबी से परिजनों में खुशी की लहर है मान्या मेडिकल विषय में पढ़ाई करने के बाद डॉक्टर बनना चाहती हैं वहीं मन्नत इंजीनियर बनना चाहती हैं बेटियां अपनी दादी गीता देवी और चाचा चाची के साथ संयुक्त परिवार में रहती हैं उनके चाचा धर्मेंद्र कुमार और चाची कुसुम लता महाजन दोनों ही गणित के प्रवक्ता हैं उन्होंने बताया कि दोनों बेटियों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है प्रधानाचार्य संजय कुमार और समस्त स्टाफ ने उन्हें और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं आईएएस अधिकारी बनना पलक का सपना प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा के परिणाम में सनराइज पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है पलक ने दसवां स्थान हासिल किया है उसने 685 अंक लेकर मुकाम हासिल किया है पलक ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.