Type Here to Get Search Results !

ऐतिहासिक होगा नवनिर्वाचित चेयरमैन रेशमा नईम का शपथ ग्रहण समारोह विधायक भी रहेंगे शामिल


निकाय चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज हासिल करने वाली अबेहटा नगर पंचायत के  नवनिर्वाचित चेयरमैन रेशमा नईम ने शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है शपथ ग्रहण समारोह में मतदाताओं की भारी भीड़ आने की संभावना को लेकर चेयरमैन रेशमा नईम ने बताया कि मतदाताओं भारी भीड़ को लेकर शनिवार को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह कस्बे के मेन बाजार में स्थित गांधी इंटर कॉलेज मैं करने का निर्णय लिया है शपथ ग्रहण समारोह को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है अभी हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में रेशमा नईम ने अपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता कश्यप को 177 मतों से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होने वाले हैं जिसमें करीब एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है नवनिर्वाचित चेयरमैन रेशमा नईम ने बताया कि 27 मई दिन शनिवार को 3 बजे शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा जिसमें नकुड उपजिलाधिकारी और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहेंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.