आईजीएमसी शिमला के बाद अब टांडा मेडिकल कॉलेज में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है ओपन हार्ट सर्जरी करने के लिए यहां ऑपरेशन थियेटर आईसीयू की पर्याप्त सुविधा है 25 से 30 रुपये की जो आधारभूत सुविधाएं सर्जरी के दौरान तुरंत चाहिए वे जल्द खरीदने के आदेश जारी किए जाएंगे आईजीएमसी और अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाण के तीन डॉक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर बीते दिन निरीक्षण के लिए यहां गए थे निरीक्षण पूरा करने के बाद टीम शिमला लौट आई है ऐसे में अब ओपन हार्ट सर्जरी शुरू करने संबंधी टीम अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी को सौंपेगी करीब चार से पांच दिन में यह रिपोर्ट सरकार को पहुंच जाएगी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आईजीएमसी में साल 2005 के बाद से ओपन हार्ट सर्जरी हो रही है 3000 से अधिक मरीजों की अभी तक यह सर्जरी हो चुकी है विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में करीब 25 से 26 केस महीने भर में किए जाते हैं क्योंकि यहां भीड़ रहती है तो पीजीआई में यह ऑपरेशन होते हैं जो लोग दिल्ली और लुधियाना जाते हैं उन्हें तीन गुना पैसा खर्च करना पड़ता है ऐसे में अब सरकार आईजीएमसी के बाद टांडा में यह सुविधा उपलब्ध करवाना चाहती है सरकार के आदेशों के बाद शुरू होगी ओपन हार्ट सर्जरी डॉ पठानिया अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि टांडा में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू की जा सकती है वहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं सरकार के आदेशों के बाद इसे शुरू किया जाएगा आईजीएमसी पीजीआई या एम्स की टीम आ सकती है
टांडा में ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू की सुविधा जल्द शुरू हो सकती ओपन हार्ट सर्जरी
May 22, 2023
0
Tags