साखन खुर्द स्थित शिव मंदिर में चोर को चोरी करते हुए पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा मिली जानकारी के अनुसार रविवार को देर रात तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव साखन खुर्द के समीप शातिर चोर शिव मंदिर को निशाना बनाकर मंदिर में रखे दानपात्र को छिनी हथौड़े से तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था जिसकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे किसी ग्रामवासी को उसकी भनक लग गई और उसने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना से अवगत कराया शिव मंदिर में चोरी की खबर सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जिसके उपरांत तल्हेडी चौकी प्रभारी अजय कसाना व पुलिस टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और दानपात्र को तोड़ते हुए शातिर चोर आरिफ पुत्र खुर्शीद निवासी छत्ते वाली मस्जिद गद्दी वाड़ा कॉलोनी थाना देवबंद को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की पुलिस ने बताया कि देर रात ग्रामीणों की सतर्कता से एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है पुलिस द्वारा शातिर चोर पर सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा दिया गया है
शिव मंदिर में चोरी करते हुए शातिर चोर रंगे हाथ गिरफ्तार
May 22, 2023
0