Type Here to Get Search Results !

स्नातक के छात्र का संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटकता मिला शव


(मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या)  जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ माफी प्लांट निवासी 24 वर्षीय बीएससी एजी के छात्र का शव शनिवार रात संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर छत के पंखे से गमछे के सहारे लटकता मिलने का मामला प्रकाश में आया है सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय व हल्का प्रभारी अमित सिंह द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया तथा पंचनामा करके शव को अंत्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया इंस्पेक्टर राजेश कुमार राय ने बताया कि मौत के हर पहलू की जांच पड़ताल कराई जा रही है मृतक युवक के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.