Type Here to Get Search Results !

अयोध्या में राम जन्म भूमि के पास हुआ धमाका निर्माणाधीन मकान में फटा सुतली बम चपेट में आने से मजदूर हुए घायल



मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या राम जन्मभूमि क्षेत्र में रविवार दोपहर धमाका हो गया जिससे एक मजदूर घायल हो गया मजदूर के हाथ में चोट लगी है घायल मजदूर को दर्शन नगर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है पुलिस ने बताया कि सुतली बम फटने से धमाका हुआ है मामले की जांच की जा रही है। हादसा राम जन्मभूमि से करीब 800 मीटर दूरी पर हुआ है सुनील कुमार मोदनवाल की अयोध्या के श्रृंगार हॉट में दुकान हैं वह पहली मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं राम पथ मार्ग चौड़ीकरण के चलते प्रथम तल पर दुकान में निर्माण कार्य चल रहा है सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि भवन निर्माण करने वाले मिस्त्री अनिल को जीने के नीचे पॉलिथीन में 56 सुतली बम मिले अनिल एक बम में आग लगाने लगा तभी सारे बम एक साथ फट गए धमाका इतना जबरदस्त था कि निर्माण स्थल के पत्थर भी उखड़ ग इस दौरान अनिल के हाथ में गंभीर चोट लग गई आसपास के लोग घायल अनिल को श्री राम हॉस्पिटल में ले गए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि धमाके के बाद घटनास्थल पर भारी मात्रा में पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है जांच पड़ताल के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.