Type Here to Get Search Results !

कोतवाली बीकापुर पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार


मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या जनपद के बीकापुर कोतवाली पुलिस ने लूट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की  है बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गंगापुर निवासी राम सदल उर्फ निक्की को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के रामगंज विसुही नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर 1 जोड़ी पायल और कान का बाला बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में धारा 392, 457 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत हुआ है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी चालान करके न्यायालय भेजा गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.