मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या वर्ष 2010 के एक मुकदमे में आरोपित गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह व 6 अन्य आरोपियों को विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट अंबेडकरनगर द्वारा दोषमुक्त कर दिया गया। वादी मुकदमा विकास सिंह पुत्र सूर्य प्रताप सिंह पुत्र उर्फ भूटानी निवासी ग्राम देवगढ़ थाना महाराजगंज जनपद फैजाबाद द्वारा दिनांक 10.5. 2010 को अभय सिंह व 6 अन्य के खिलाफ धारा 147 149 504 506 व 307 आईपीसी तथा धारा 27 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत थाना महाराजगंज में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें आरोप पत्र फैजाबाद न्यायालय में दाखिल हुआ था कुछ दिन पूर्व उपरोक्त मुकदमा माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर फैजाबाद से अंबेडकर नगर के एमपी एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था जिसमें दोनों पक्षों की दलीले सुनने के उपरांत सभी आरोपों से विधायक अभय सिंह सहित सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया वही मुकदमे की पैरवी अधिवक्ता आफाक हुसैन अधिवक्ता गुलरेज़ हैदर जैदी एवं अधिवक्ता सौरभ मिश्रा फैजाबाद द्वारा किया गया
सपा विधायक अभय सिंह, को MP-MLA कोर्ट ने किया दोषमुक्त
May 17, 2023
0