रोहतक 2 मई उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के संज्ञान में आया है कि क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसानों द्वारा सीएससी सेंटरों पर अपनी जमीन पर बोई हुई फसल का खराबा दर्ज करवाते समय किसी अन्य व्यक्ति द्वारा या तो अपने मोबाइल फोन या किसी सीएससी सेंटर से अपने नाम चढ़वाकर अपना खाता नम्बर व मोबाइल नम्बर दर्ज किया गया है। ऐसा करने से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसानों के साथ धोखाधड़ी के कुछ मामले सरकार को प्राप्त हुए है यदि जिला के किसी किसान के साथ ऐसी समस्या अथवा धोखाधड़ी हो रही है तो वे अपने शिकायत संंबंधित एसडीएम तहसीलदार कार्यालय में दर्ज करवाये
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की शुरूआती छानबीन में यह फर्जीवाड़ा सामने आया है कि कुछ किसानों की जमीन किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल फोन या सीएससी सेंटर से अपने नाम चढ़वाकर अपना खाता नम्बर व मोबाइल नम्बर का ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर इंद्राज करवाया गया है ताकि फसल खराबे का मुआवजा जमीन के मालिक किसान को न मिलकर उन्हें मिलें इसी के दृष्टिïगत प्रदेश सरकार द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसलों का खराबा दर्ज करवाने वाले किसानों को जागरूक किया जा रहा है इसका उद्देश्य है कि फसल खराबे का मुआवजा केवल प्रभावित किसान को ही प्राप्त हो।