Type Here to Get Search Results !

मतदान के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक मैं भारी उत्साह देखें तस्वीरें


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। शहर के 153 मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शहरवासी शाम 4:00 बजे तक अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर मतदान कर सकेंगे। मतदान को लेकर युवाओं से लेकर महिलाओं व बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लाइनें लग गई थीं।
विकासनगर सबसे बड़ा वार्ड शिमला नगर निगम चुनाव में इस बार 93,920 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इनमें 49759 पुरुष मतदाता और 44161 महिला मतदाता शामिल हैं। शहर का विकासनगर सबसे बड़ा वार्ड है। यहां 4,161 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। वहीं मल्याणा सबसे छोटा वार्ड है। यहां 1166 मतदाता हैं। 149 मतदान केंद्रों में 10 केंद्र अति संवेदनशील, 40 संवेदनशील, 99 सामान्य मतदान केंद्र घोषित किए हैं। अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की वेब कॉस्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन इस बार पार्टी चिह्न पर चुनाव
नगर निगम चुनाव इस बार पार्टी चिह्न पर हो रहे हैं। मतदाता अपने उम्मीदवार की पार्टी चिह्न का बटन दबाकर वोट डाल रहे हैं। 34 वार्डों के चुनाव के लिए कुल 102 प्रत्याशियों में कांग्रेस के 34, भाजपा के 34, आप के 21, माकपा के चार जबकि 9 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।विज्ञापन
आंकड़ों से जानिये पूरा चुनाव
नगर निगम के 34 वार्डों के लिए होगा मतदान
सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी वोटिंग
34 वार्डों  में कुल 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.