Type Here to Get Search Results !

नवनियुक्त जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने संभाला चार्ज



उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1 दिन पहले सहारनपुर के जिलाधिकारी नियुक्त किए गए दिनेश चंद्र ने सहारनपुर पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला सहारनपुर में काफी लंबे समय तक जिलाधिकारी रहे अखिलेश सिंह का तबादला हो गया था जोकि लगभग 3 साल तक सहारनपुर के जिलाधिकारी रहे उनके स्थान पर दिनेश चंद्र को सहारनपुर का जिला अधिकारी नियुक्त किया गया है वह पहले भी सहारनपुर में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं उन्होंने सहारनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला और अपनी प्राथमिकताएं गिनाई उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप सभी गरीब असहाय लोगों के लिए उनके द्वार 24 घंटे खुले रहेंगे किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना जाएगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी योजना निराश्रित गोवंश के लिए नई पहल की जाएगी जिसके अंतर्गत सरकारी जमीनों से कब्जे हटवा कर वहां पर चरागाह आदि की व्यवस्था की जाएगी जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से भी सहयोग की अपील की

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.