Type Here to Get Search Results !

भईचारे का अद्भुत उदाहरण: त्रिनेत्र रिसर्च इन्वेस्टिगेशन फाउंडेशन के कांवड़ शिविर में मुस्लिम समुदाय का प्रेम और सम्मान !

त्रिनेत्र रिसर्च इन्वेस्टिगेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार के नेतृत्व में चल रहे कांवड़ शिविर में आज एक अद्भुत क्षण देखने को मिला। पिंजोरा के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के मुर्सलीन उर्फ भूरा ठेकेदार ने कावड़ियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और भाईचारे की मिशाल पेश की।इसके साथ-साथ कावड़ भोलेनाथ के पटके एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सभी कावड़ यात्रियों को जो भी आज व्रत थे, उनको पेठे की मिठाई दी गई। यह आयोजन समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सेठ पाल और जिला प्रभारी श्री राजीव कुमार वर्मा जी ने मुर्सलीन उर्फ भूरा और शिविर अध्यक्ष श्री राजकुमार सैनी को माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल जी ने कहा कि यह भाईचारे और एकता का अद्भुत उदाहरण है, जो समाज में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।

त्रिनेत्र रिसर्च इन्वेस्टिगेशन फाउंडेशन के पदाधिकारियों के प्रयासों से यह आयोजन सफल हुआ है, जो समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देता है। यह आयोजन हमें यह याद दिलाता है कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर हम सभी एक हैं और एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव रखना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.