Type Here to Get Search Results !

महम के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाएं पेयजल उपायुक्त अजय कुमार शहर की साफ सफाई बारे जारी किए

निर्देश प्राथमिकता के आधार पर नागरिकों की समस्याओं का करें समाधान कहा नागरिकों को एक ही कार्य के लिए न काटने पड़े बार बार चक्कर सीवर व नालों की सफाई कराने के दिए निर्देश निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जाए सुनिश्चित महम रोहतक 24 मई  उपायुक्त अजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों को शुद्घ पेयजल की पर्याप्त मात्रा की आपूर्ति की जाए नगरपालिका द्वारा शहर की साफ सफाई सुनिश्चित की जाए उपायुक्त अजय कुमार महम स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की शिकायतें सुनने के उपरांत अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उनके कार्यालय में आने वाले लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए ताकि उन्हें बार बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े इस अवसर पर उपमंडलाधीश दलबीर फौगाट जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार नगर पालिका के उप प्रधान बसंतलाल गिरधर पंचायत समिति के चेयरमैन     नवनीत राठी जिला राजस्व अधिकारी चंद्रमोहन बिश्नोई जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र शर्मा तहसीलदार राजेश सैनी महम के नायब तहसीलदार दीपक लाखनमाजरा के नायब तहसीलदार मुकुल कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के उपमंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहरवासियों को शुद्घ पेयजल की पर्याप्त मात्रा की आपूर्ति सुनिश्चित करें इसके लिए विभाग द्वारा सभी प्रबंध किए जाए अधिकारी सीवर व बरसाती पानी निकासी के नालों की भी सफाई करवाए उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सडक़ के दोनों ओर बनाए गए नाले की सफाई करवाएं लोक निर्माण विभाग द्वारा इन नालों को दोबारा कवर करवाने के लिए एस्टीमेंट तैयार किया जाए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की निगरानी करते हुए उसे दुरूस्त करवाया जाएगा उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों में प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं इस संदर्भ में प्राप्त शिकायतों की जांच जारी है बॉक्स उपायुक्त ने उपमंडल स्तरीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षणप्रथम जलघर का भी किया निरीक्षण उपायुक्त अजय कुमार ने उपमंडलाधीश दलबीर फौगाट के साथ उपमंडलस्तरीय विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया उन्होंने सर्वप्रथम उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय में स्थित उपमंडलाधीश कार्यालय तहसील कार्यालय रिकार्ड रूम व अंत्योदय सरल केन्द्र का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उपायुक्त ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभागार के क्षतिग्रस्त दरवाजों की मरम्मत करवाने तथा कार्यालय की चार दीवारी को पूर्ण करवाने को कहा इसके उपरांत उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के प्रथम जलघर का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इस जलघर की भण्डारण क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए वर्तमान में इस जलघर से शहर की 40 प्रतिशत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति दी जा रही है जलघर की जल भण्डारण क्षमता बढ़ाने के लिए अमरूत योजना के तहत कंक्रीट का बैड के साथ साथ भण्डारण टैंकों की ऊचाई भी बढ़ाई जाएगी उन्होंने अधिकारियों से शहर में पेयजल आपूर्ति की भी जानकारी ली तथा अधिकारियों को जनता को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने को कहा इसके उपरांत उपायुक्त ने नगरपालिका कार्यालय में गृह कर शाखा का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद नगर पालिका  पार्षदों से शहर में साफ सफाई घर घर कूड़ा एकत्रित करने तथा रात्रि में सडक़ों की सफाई के बारे में भी बातचीत की

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.