Type Here to Get Search Results !

मार्च 2024 में पूरा होगा अकबरपुर बाराबंकी रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य डीआरएम


(मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या)डीआरएम सुरेश कुमार सपरा सोमवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे उन्होंने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया  निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संरक्षा और यात्री सुविधा निरीक्षण के दो मुख्य मुद्दे हैं  उसमें जो भी सुधार हो सकता है उसको लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है प्लेटफार्म पर भारी भीड़ देखकर स्थानीय अधिकारों से वजह पूछी गुजरात के सूरत जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस लेट होने की वजह से प्लेटफार्म पर रही भारी भीड़ रही। ट्रेन के लेट होने पर डीआरएम ने कह रेल लाइन का दोहरीकरण का कार्य होने के कारण ट्रेन लेट हो रही है। जहां पर सिंगल लाइन है उसका असर आने वाली ट्रेन पर भी पड़ता है उन्होंने कहा कि लेट हुई ट्रेन का समय मेकअप करने का प्रयास होगा डीआरएम ने बताया कि मार्च 2024 तक अकबरपुर बाराबंकी रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा डीआरएम ने बताया कि अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का डीपीआर बनाया जा रहा है यह डीपीआर राइट्स बना रही है डीपीआर इसी महीने के अंत तक प्रधान कार्यालय को भेज दिया जाएगा डीपीआर स्वीकृत होने के बाद अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प का कार्य शुरू हो जाएगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.