Type Here to Get Search Results !

गुरुद्वारा कमेटी ने शहीदी पूरब पर छबील लगाकर पिलाया मीठा जल

 

 
कस्बे में गुरु अर्जन देव के शहीदी पूरब के उपलक्ष्य में राहगीरों को पानी पिलाकर प्यास बुझाई गई तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में सोमवार को गांव पनियाली में स्थित गुरुद्वारा कमेटी ने परम पूज्य गुरु अर्जन देव के शहीदी पूरब के मौके पर बाबा रणजीत सिंह के नेतृत्व में छबील लगाकर राहगीरों को मीठा पानी पिलाया गया लोगों की सेवा करते हुए गुरुद्वारा कमेटी के बाबा रणजीत सिंह ने कहा कि लोगों की सेवा करने में है जो परम आनन्द प्राप्त होता है वह और किसी अन्य कार्य में नहीं है सिख धर्म हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करता है और सभी के हितों की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है उन्होंने कहा कि शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव के शहीदी पूरब के मौके पर भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण जो लोग अपने गंतव्य को जा रहे हैं,उन्हें भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत देने के लिए पानी पिलाया जा रहा है इस अवसर पर राहगीरों और व्यापारियों ने गुरुद्वारा कमेटी द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और पानी पीकर धन्यवाद दिया इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.