Type Here to Get Search Results !

महम के विधायक को वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करने का मामला





रोहतक साइबर क्राइम थाना की टीम ने महम के विधायक को वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करने की वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है आरोपी को पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है आरोपी से गहनता से पुछताछ की जा रही है प्रभारी थाना साइबर क्राइम निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 22 मार्च 2023 को विधायक महम ने एक शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है जिसके आधार पर साइबर पुलिस थाना मे भारतीय दंड संहिता की धारा 384 504 507 व आईटी एक्ट की धारा 66सी 66डी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गय प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि विधायक महम के पास अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास वीडियो काल आई है वीडियो काल करने वाली एक अज्ञात महिला है जिसने उनको ब्लैकमेल किया दौराने जांच दिनांक 01.06.2023 को निरीक्षक कुलदीप के नेतृत्व मे साइबर थाना टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी अरमान पुत्र जमालु निवासी गांव उभाका ज़िला भरतपुर राजस्थान को भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है आरोपी को दिनांक 02.06.2023 को अदालत रोहतक में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है दौराने जांच सामने आय़ा कि आरोपी फ़र्ज़ी मोबाइल सिम उपलब्ध करवाता था जिस सिम कार्ड का वारदात में प्रयोग किया गया है वह आरोपी द्वारा ही उपलब्ध करवाया गया है वारदात में शामिल रहे एक आरोपी को पहले गिरफ़्तार किया जा चुका है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.