Type Here to Get Search Results !

दिनदहाड़े नवाजपुर गांव में नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर में चोरी करते हुए एक व्यक्ति को मौके से पकड़ा दो फरार लाखों रुपए के विद्युत उपकरण भी हुए चोरी


अबेहटा नगर पंचायत द्वारा गांव नवाजपुर में कचरे के लिए लगाया गया एमआरएफ सेंटर में आज दोपहर करीब तीन बजे गांव वालों ने बिजली का केबल विद्युत उपकरण चोरी करते हुए एक व्यक्ति को मौके से पकड़ा जबकि ग्रामीणों की आने की आहट सुनकर दो लोग मौके से फरार हो गए ग्रामीणो ने घटना की जानकारी अबेहटा नगर पंचायत कार्यालय में दी सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और निरीक्षण किया और चोर को अपनी हिरासत लेकर नकुड कोतवाली ले गई नगर पंचायत कर्मचारियों ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपए है समाचार लिखे जाने तक नगर पंचायत की ओर प्रार्थना पत्र देने की तैयारी कर रहे थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.