Type Here to Get Search Results !

भाजयुमो जिला यमुनानगर ने निकाली महासंपर्क अभियान बाइक यात्रा जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत



मेयर हाउस से विधायक घनश्यामदास अरोड़ा मेयर मदन चौहान व भाजपा जिला अध्यक्ष सपरा ने हरी झंडी देकर बाइक यात्रा को किया रवाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर शुक्रवार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला यमुनानगर ने  महासंपर्क अभियान बाइक यात्रा निकाली 16 जून से 20 जून तक चलने वाली इस बाइक यात्रा को मेयर हाउस से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा नगर निगम महापौर मदन चौहान व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने झंडी दिखाकर रवाना किया भाजयुमो जिला अध्यक्ष पुनीत बिंदल व उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी के नेतृत्व में मेयर हाउस से शुरू हुई बाइक यात्रा नेहरू पार्क प्यारा चौक शहीद भगत सिंह चौक महाराणा प्रताप चौक विश्वकर्मा चौक से होती हुई हमीदा पहुंची इसके बाद बाइक यात्रा रादौर रोड से होती हुई जम्मू कॉलोनी पहुंची  इसके बाद यात्रा कैंप से वापस होकर मधु चौक अग्रसेन चौक बूड़िया चौक से होती हुई बूड़िया पहुंची महासंपर्क अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आम जन से संपर्क किया और उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया गया मेयर मदन चौहान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि बाइक यात्रा शुक्रवार को जहां यमुनानगर विधानसभा में निकाली गई शनिवार को जगाधरी विधानसभा 19 और 20 जून को रादौर व साढौरा विधानसभा में यात्रा निकाली जाएगी इस दौरान जनसंपर्क कार्यक्रम शहर की कॉलोनियों गांवों में बैठकों एवं चौपालों पर जाकर युवा एवं बुजुर्गों के साथ वार्तालाप किया इसका मुख्य उद्देश्य नीतियों और शासन में आमजन व युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत हो उन्होंने कहा कि देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनने की ओर अग्रसर है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.