Type Here to Get Search Results !

ग्राम पंचायत अधिकारी नसीम खान को मिला प्रदेश स्तर पर संगठन में दायित्व


(मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या) ग्राम पंचायत अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश की रविवार को लखनऊ में आयोजित बैठक में बीकापुर विकासखंड पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी नसीम खान को संगठन में निर्विरोध संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी मिली है प्रदेश स्तर पर ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन में संयुक्त मंत्री की प्रदेश स्तरीय पद मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों और उनके शुभचिंतकों द्वारा खुशी का इजहार किया गया है और कहा है कि नसीम खान को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ में प्रदेश स्तर पर दायित्व मिलने से संगठन के संगठन के ढांचे में प्रदेश स्तर पर मजबूती आएगी इसके पहले जिले के तेज तर्रार ग्राम पंचायत अधिकारी नसीम खान ग्राम पंचायत अधिकारी संघ में अयोध्या जिला अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे थे लखनऊ में आयोजित संगठन की बैठक के दौरान 2 वर्षीय प्रांतीय निर्वाचन उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ में उन्हें प्रदेश स्तर पर संयुक्त मंत्री का दायित्व सौंपा गया है संयुक्त मंत्री का दायित्व मिलने के बाद नसीम खान ने संगठन हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई नवनिर्वाचित संयुक्त मंत्री नसीम खान ने बताया कि लखनऊ में आयोजित बैठक के मौके पर नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर प्रदीप सिंह महामंत्री पद पर नागेंद्र कुशवाहा कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत पोरवाल कड़े मुकाबले में विजेता घोषित किए गए जबकि उपाध्यक्ष पद पर आदित्य शुक्ला मंत्री पद पर जितेंद्र गंगवार संगठन मंत्री के लिए सुनील वर्मा संयुक्त मंत्री पद पर नसीम खान एवं संप्रेषक पद पर राघवेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.