Type Here to Get Search Results !

प्रेस क्लब सिविल लाइन व प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष मिलकर पत्रकारो की समस्याओ का करायेंगे निस्तारण

(मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या) प्रेस क्लब करियप्पा मार्ग  सिविल लाइंस के अध्यक्ष सुरेश पाठक ने प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी से की शिष्टाचारिक मुलाकात कर वर्तमान परिपेक्ष्य में चल रही पत्रकारिता के कई पहलुओं पर विचार विमर्श करते हुए विस्तृत चर्चा की दोनों प्रेस क्लबों के अध्यक्षो के द्वारा पत्रकारिता के गिरते स्तर पर भी गहन चिंतन तथा मंथन किया गया इसके अलावा पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आपसी सहमति बनाई गई तथा दोनों प्रेस क्लब के अध्यक्षो ने निर्णय लिया कि एक बैठक कर कार्य योजना बनाने की रूपरेखा तैयार किया जाय जिससे पत्रकारों की समस्याओं का समाधान कराया जा सके उक्त जानकारी प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने दी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.