Type Here to Get Search Results !

ट्रेन में यात्री की जेब काटकर हजारों रुपए की चपत लगाई

तल्हेडी बुजुर्ग पैसेंजर ट्रेन में चोरों ने यात्री का पर्स चुराकर हजारों रुपए की चपत लगाई लोगों ने यात्रियों की सहायता कर गंतव्य को रवाना किए शुक्रवार को देर शाम अनया मनीचंद चव्हाण उम्र करीब 50 वर्ष निवासी डव्हा मालेगाव महाराष्ट्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी अनीता और पुत्र शुभम उमेश व 12 वर्षीय पुत्री रानी के साथ दिल्ली से पैसेंजर ट्रेन द्वारा यात्रा कर हरिद्वार जा रहा था जैसे ही वह देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो किसी अज्ञात चोर ने उनका पर्स चुरा लिया जिसमें तकरीबन सात हजार रुपए और अन्य उपयोगी दस्तावेज़ थे देवबंद से कुछ दूर चलने के उपरांत हमें पर्स चोरी का पता चला तो हम लोग तल्हेडी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर उतर गए पीड़ित यात्रियों की समस्या को सुनकर कस्बे में गश्त लगा रही तल्हेडी बुजुर्ग पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए उनकी मदद की और उन्हें कुछ पैसे दिए जिसके उपरांत वहां पर मौजूद लोगों ने भी परेशान यात्रियों की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाएं और पैसे इकट्ठे कर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने सभी मददगार लोगों का आभार व्यक्त किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.