Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण की गिरफ्तारी पर देश की बेटियों का अपमान बताते हुए कहा कि सरकार और पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है

इसे कभी कामयाब होने नही दिया जाएगा जिलाध्यक्ष शमीम अहमद आज यहां मल्हीपुर रोड स्तिथ प्रकोष्ठ ज़िला कार्यालय पर बोल रहे थे उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने वाली बेटियों के यौनशोषण के मामले में सांसद ब्रजभूषण पर आरोप लगाए गए है जिसमें कई खिलाड़ियों ने उनपर यौनशोषण के आरोप लगाए गए थे सरकार शुरू से ही उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है जिसे किसी रूप में बर्दाश्त नही किया जाएगा उन्होंने कहा कि सांसद ब्रजभूषण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर देश की बेटियों का सम्मान बरकरार रखा जाए ज़िला उपाध्यक्ष साजीद अली, ज़िला उपाध्यक्ष बिलाल सैफी ज़िला महासचिव मोहतरीन ज़िला महासचिब तहसीन सिद्दीकी देहात विधानसभा अध्य्क्ष नफीस मालिक और जिला सचिव मोहम्मद समी ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार किसानों के प्रति गम्भीर नही है जनपद में ही गन्ना किसानों का लगभग 4 करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है लेकिन सरकार किसानों को केवल आश्वासन दे रही है जिस कारण किसान आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है उन्होंने सरकार से मांग करते हए कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान अति शीघ्र हो और किसानो की अन्य समस्या जल्द से जल्द हल किया जाए बैठक मे सचिन कुमार शुभम कुमार श्रवण कुमार मोनिस रिज़वान अली मोहसीन मुन्ना फारूक अंसारी अक्षय कुमार शशि फुटेला आदि मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.