सहारनपुर अभी हाल ही में एक गैस एजेंसी के स्वामी से गत दिनों तमंचो के बल पर लूट घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने कल रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया इस लूटकांड में प्रयुक्त बाईक नकदी अवैध असहला भी पुलिस ने बरामद कर लिया जिसका खुलासा आज एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा भी किया गया।आपको बता दें कि कल देर रात थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ चैकिंग पर थे,कि अचानक इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा को सूचना मिली,कि कुछ बदमाश तुरमतखेडी रजवाहे के पास खड़े होकर किसी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने आंव देखा ना तांव उस और भागे जहां की उनके पास सूचना थी,इन लूटेरों के बारे में स्वाट टीम को भी सूचना दे दी गई थी।जैसे नरेंद्र कुमार शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ तुरमतखेडी रजवाहे की पुलिया के पास पहुंचे तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी पुलिस टीम ने भी स्वयं को बचाते हुए बदमाशों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया तथा बदमाशों की चारों और से घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशो को मौके पर पकड़ लिया जिनके कब्जे से मोके से तीन देशी तमंचे 21 कारतूस जिंदा तथा 3 कारतूस खोखा बरामद किए और जिनकी निशानदेही पर वह 140000 रूपए भी बरामद किए जो इन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर गैस एजेंसी के स्वामी अमित कपिल से लूटे थे।पकड़े गये तीनो लूटेरों राजकुमार पुत्र जयपाल अंकित उर्फ बबलू पुत्र प्रदीप कुमार व दीपक पुत्र कल्याण सिंह उर्फ कल्लू तीनों ही निवासी जनपद मुजफ्फरनगर गैस एजेंसी के स्वामी से हुई लूट का जुर्म इकबाल किया इस लूट का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा के अलावा एसएसआई कपिल देव निरीक्षक स्वाट टीम संजीव यादव सहित भारी पुलिस बल रहा है शामिल जिसका खुलासा आज एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पत्रकारों के समक्ष किया गया तथा टीम को 25000 रूपए नकद इनाम देने की कि घोषणा
थाना रामपुर मनिहारान पुलिस व बदमाशो का तुरमतखेडी पुल रजवाहा मोड़ पर कल रात हुआ आमना सामना 3 शातिर लूटेरे गिरफ्तार
August 15, 2023
0
Tags