Type Here to Get Search Results !

थाना सरसावा प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से मात्र 6 घंटे में पकड़े 4 शातिर लूटेरे











यमुनानगर हाईवे पर एक ट्रेक्टर चालक को घायल कर लूट का शिकार बनाने वाले चार बदमाशों को थाना सरसावा प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से मात्र 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से एक लूट की घटना में प्रयुक्त सीजशुदा बाईक लूट का मोबाइल नकदी देशी तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया आपको बता दें कि कल 14 अगस्त को कलियर शरीफ रूड़की निवासी नसीम ने खुद के साथ हुई लूट की घटना को लेकर एक प्रार्थना पत्र थाना सरसावा में दिया था जैसे ही यह मामला इंस्पेक्टर सुबे सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने हरकत में आते ही एक टीम का गठन कर लूटेरों की तलाश में लगा दी तथा स्वयं भी बदमाशो की तलाश में दबिशे देते रहे सुबह सुबह हाईवे पर चैकिंग कर रहे थाना सरसावा प्रभारी सुबे सिह को सूचना मिली कि कुछ बदमाश चिलकाना तिराहे पर खड़े होकर लूट की योजना बना रहे है इतना सुनते ही इंस्पेक्टर सुबे सिंह चिलकाना तिराहे की और भागे व वहां पहुंचते ही उन्होंने पुलिस टीम के साथ मोर्चा सम्भालते ही जैसे बदमाशों को ललकारा तो सभी बदमाश इधर उधर भागने लगे लेकिन पुलिस टीम ने अपनी जांबाजी का परिचय देते हुए चारों लूटेरों आमित पुत्र रणवीर सिंह व विशू उर्फ विषजीत पुत्र अरविंद दोनों ही निवासी ग्राम रायपुर शिवम पुत्र सुरेन्द्र तथा रविन्द्र उर्फ रिंकू पुत्र धर्मपाल सिंह दोनों ही निवासी ग्राम कुण्डी की घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया जिनके कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त सीजशुदा बाईक लूट का मोबाइल 5000 रूपए नकद व एक देशी तमंचा कारतूस बरामद किया गया जिसका खुलासा आज एसपी देहात सागर जैन द्वारा भी पत्रकारो के समक्ष किया गया इस लूटकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थाना सरसावा प्रभारी सुबे सिंह के अलावा उपनिरीक्षक सुभाष चंद,हेड कांस्टेबल मुकेश नितिन कुमार व विदौश कुमार शामिल रहे पकड़े गये लूटेरों को जेल भेज दिया गया हैबता दें कि बदमाशो का इरादा लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को लूटने का था,पर वह सफल नहीं हो पाए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.