Type Here to Get Search Results !

मिशन इंद्रधनुष के तहत गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं और बच्चों का होगा टीकाकरण











उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे मिशन इंद्रधनुष 2023 के तहत ज़िला में जारी विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया ज़िला में टीकाकरण लक्ष्य को शत प्रतिशत सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त ने विशेष तौर पर स्वास्थ्य खंड किहार और तीसा के संबंधित एसडीएम और खंड विकास अधिकारी को लोगों में जागरूकता और जानकारी से संबंधित विषयों में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने को कहा साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि ज़िला के विभिन्न निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं वाले स्वास्थ्य खंडों में दोबारा से टीकाकरण के लिए सूचना एकत्रित की जाए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण अभियान के विभिन्न चरणों के दौरान झुग्गी झोपड़ी बस्तियों तथा उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष अधिमान रखने के निर्देश भी जारी के दिए उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिए कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाए ताकि इस विशेष टीकाकरण मुहिम के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया जा सके बैठक में मिशन इंद्रधनुष-2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा डॉ कपिल शर्मा ने अगवत किया कि इस अभियान के अंतर्गत पूर्व में टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं सहित 5 वर्ष की आयु के शिशुओं एवं बच्चों को विशेष रूप से लक्षित किया गया है अगस्त से अक्टूबर माह तक तीन विशेष चरणों में चलाए जाने वाले इस अभियान के दौरान खसरा तथा रूबेला के अतिरिक्त हाल ही में आरंभ की गई पोलियो की तीसरी खुराक सहित सभी आवश्यक वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज ने बताया कि इस अभियान का पहला चरण प्रगति पर है और इसका समापन 12 अगस्त को होगा दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तथा अभियान का तीसरा व अंतिम चरण 9 से 14 अक्टूबर तक ज़िला के सभी साथ स्वास्थ्य खंडों में चलाया जाएगा बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल चिकित्सा अधीक्षक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा डॉ अशोक कौशल जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ शैलजा सूर्या जिला समन्वयक पोषण अभियान विकास शर्मा ओएसडी प्रारंभिक शिक्षा उमाकांत सहित विभिन्न चिकित्सा खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.